पौड़ी

गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, तीन गोदामों का औचक निरीक्षण

पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत कोटद्वार, श्रीनगर और पौड़ी में एक-एक गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारु गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *