ऋषिकेश में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आज गीता आश्रम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने रथ यात्रा का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

रथ यात्रा के शुभारंभ पर महामंडलेश्वर एवं ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ललित नंद गिरि ने भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन किया। इसके बाद यात्रा गंगा चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता भवन, साधु समाज मार्केट, परमार्थ निकेतन और वानप्रस्थ आश्रम होते हुए वेद निकेतन पहुंची। यहां विश्राम के बाद यात्रा वापस गीता आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान स्वामी सर्वानंद, स्वामी दिव्यानंद, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृष्ण पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, नगर पंचायत लक्ष्मण झूला की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, योगी चेतन, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, प्रबंधक कृष्ण आधार मिश्रा, त्रिभुवन उपाध्याय, पंकज शर्मा, शिव कुमार चतुर्वेदी, प्रमिला, प्रमिला शाह और शशि गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वर्गाश्रम, गीता भवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम और वेद निकेतन सहित क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधकों एवं कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पूजन और स्वागत किया। स्वर्गाश्रम युवा व्यापार मंडल के गणेश शर्मा, उमाशंकर गौतम, मनीष राजपूत, अनिल, किशोरी लाल, स्वामी गुरु चरण दास, डालमिया कोठी के विजय दीक्षित, माधव अग्रवाल, विजय शर्मा और योगी विष्णु पाणिग्रही सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। गीता आश्रम में समापन अवसर पर आरती और पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने गीता आश्रम की ओर से यात्रा में शामिल सभी अतिथियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

