नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का प्रयास, हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन
*डबराल परिवार के घर हुआ अखंड रामायण पाठ, भंडारे के साथ पूर्णाहुति*
देहरादून। देहरादून में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से घरों और मंदिरों में सुंदरकांड एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रमों में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

इसी क्रम में नागेंद्र सकलानी मार्ग, बंजारावाला में दिनेश चंद्र डबराल द्वारा अपने आवास पर परिवार सहित अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। 1 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का आज पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन हुआ।
इस अवसर पर उनकी पत्नी पुष्पा डबराल, पुत्र अखिल डबराल, पुत्रवधू ज्योति डबराल, पौत्र ओजस्वी, पौत्री ओजश्री, पुत्री अंकिता एवं दामाद दिव्यदीप सहित पूरा परिवार आयोजन में सम्मिलित रहा। हालांकि पुत्री एवं दामाद विदेश में होने के कारण भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर उन्होंने अपनी सहभागिता निभाई।

रामचरितमानस की चौपाइयों, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन मंडली का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने दिन-रात ब्राह्मणों के साथ मिलकर अखंड रामायण पाठ को सफल बनाया।
डबराल परिवार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं अखिल डबराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे नई पीढ़ी में संस्कार, सदाचार एवं धर्मग्रंथों के प्रति जिज्ञासा विकसित हो सके।
