पौड़ी में मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर ने चलाया सफाई अभियान
**आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से की कार्यालय परिसर की सफाई, स्वच्छता का दिया संदेश**
पौड़ी गढ़वाल। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस अभियान में मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के आसपास सफाई की गई। साथ ही कार्यालय में रखी पुरानी सामग्री को व्यवस्थित कर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक कार्य किए गए। कार्मिकों ने विभागीय कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के कार्मिक विकास बहुगुणा, बीना रावत, पिंकी नेगी, मानसी रावत और सविता नेगी उपस्थित रहे।

