रुड़की

पिरान कलियर में शिक्षक सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, शिक्षा सेवा को बताया समाज की नींव

रुड़की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिरान कलियर-1 में शिक्षक सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पिरान कलियर की अध्यक्षा श्रीमती समीना बेगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि श्रीमती समीना बेगम ने अपने संबोधन में शिक्षकों के योगदान को समाज की नींव बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के चरित्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की सेवाएं सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

समारोह के दौरान संकुल समन्वयक सहित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती रिहाना प्रवीन, मोहम्मद इस्लाम, अनुज कुमार जिंदल, श्रीमती सूक्ष्मतावती, जुल्फिकार अहमद तथा सलीम अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त संकुल समन्वयक श्रीमती सोनम कनौजिया का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन प्रधानाध्यापक नूर आलम एवं प्रधानाध्यापक परवेज आलम के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।

विद्यालय परिवार के सदस्यों—श्रीमती फूल शहजादी, संदीप सैनी, विजेंद्र कुमार, श्रीमती जीना मिर्जा, समरीन, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती शालिनी सिंघल, दिनेश रावत सहित समस्त भोजन माताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद रशीद अली, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद साजिद अली, राशन विक्रेता इंतजार अली, डॉ. तैयब अली, डॉ. शमशाद अली, मोहम्मद इमरान उर्फ भोला, मास्टर अजीज अहमद, कारी इब्नुल हसन, मास्टर जन आलम, फरमान अली, मास्टर रोहतास सैनी, मास्टर मोहम्मद आरिफ, संजय वत्स एवं मु. इकराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *