उत्तराखंड आंदोलन की गूंज कांडाखाल में, डॉ. कपरवाण करेंगे जनता को संबोधित
द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर वक्ता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण शुक्रवार, 3 अप्रैल को द्वारीखाल ब्लॉक के कांडाखाल में जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार, डॉ. कपरवाण अपने संबोधन में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और जन सरोकारों पर विस्तार से विचार रखेंगे। उनके ओजस्वी भाषणों के कारण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। साथ ही स्थानीय लोगों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह भी किया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।
