“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत लियाखाल में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम, बालिकाओं को करियर हेतु किया
पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा के जनता इंटर कॉलेज, लियाखाल में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, करियर एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने बालिकाओं को विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुपरवाइजर सुशील रावत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक रावत ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
