कुंभ 2027 देव डोली शोभायात्रा और स्नान व्यवस्था पर अहम बैठक
हरिद्वार। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति द्वारा कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कुंभ मेले को भव्य एवं दिव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से देव डोलियों के स्नान की तिथि, स्थान आवंटन, शोभायात्रा मार्ग एवं वापसी मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग से सहयोग, देव डोलियों के सम्मान हेतु स्मृति चिन्ह, तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी सहमति बनी।

इस दौरान मेला अधिकारी सोनिका और उप मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती मौजूद रहे। साथ ही विधायक दिलीप रावत ने भी बैठक में भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समिति की ओर से अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्ष मणि व्यास, सचिव रमेश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह कंडियाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, भोपाल चौधरी, संजय शास्त्री, द्वारिका बिष्ट, प्रभारी महिपाल बिष्ट, कार्यालय प्रभारी डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी, विशालमणि पैन्यूली, हरिद्वार संयोजक मुकेश जोशी, प्रमोद कुमार डोभाल, महंत अनिल गिरी, कुमाऊं संयोजक अशोक नेगी, मनोज रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एक स्वर में कुंभ 2027 को संस्कृति, आस्था और परंपरा का भव्य संगम बनाने का संकल्प लिया।
