पौड़ी में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
पौड़ी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना एकेश्वर द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि सुपरवाइजर शारदा रानी ने विभागीय योजनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में धरासू प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनएम भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया। कक्षा 11-12 वर्ग में रितिका ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय एवं हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9-10 में कनिष्का प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और इशिका तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6-8 की कला प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा जीविका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को परियोजना अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
