उत्तराखंड

मोबाइल पर बजा तेज सायरन: उत्तराखंड में ‘अत्यंत गंभीर’ मौसम अलर्ट, अगले 24 घंटे सतर्क रहने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड में लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन के साथ “Extremely Severe Alert” संदेश पहुंचने से हड़कंप मच गया। यह अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए जारी गंभीर मौसम चेतावनी से जुड़ा है, जिसमें तेज बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मोबाइल पर अचानक आए इस अलर्ट को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह संदेश सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली के माध्यम से भेजा गया है और यह एक परीक्षण संदेश भी हो सकता है, जिसका उद्देश्य आपदा के समय त्वरित सूचना प्रणाली की प्रभावशीलता को परखना है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अलर्ट को गंभीरता से लें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।

यह पहल आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि समय रहते लोगों को सतर्क कर सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *