उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026: चौथे दिन गंगा तट पर योग-ध्यान से गूंजा वातावरण, 80 देशों के साधकों ने किया आध्यात्मिक अनुभव

ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के चौथे दिवस की दिव्य, अलौकिक और प्रेरणादायी झलकियों ने साधकों के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। परमार्थ निकेतन के पावन परिसर में आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश से आए साधक योग, ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

गंगा नदी के पवित्र तट पर आयोजित योग सत्रों में विश्व के 80 से अधिक देशों से आए साधकों ने सहभागिता की। प्रातःकालीन योग, ध्यान और प्राणायाम के सत्रों में प्रतिभागियों ने प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का अनुभव किया।

महोत्सव के दौरान पूज्य संतों के प्रेरक संदेशों, वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि और सामूहिक ध्यान ने पूरे वातावरण को शांति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित कर दिया। विभिन्न आध्यात्मिक सत्रों में योग की प्राचीन परंपराओं, जीवन में संतुलन और आंतरिक शांति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

चौथे दिन का आयोजन आत्मिक जागरण, आंतरिक संतुलन और वैश्विक एकता के संदेश के साथ एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें विश्वभर से आए साधकों ने भारतीय योग परंपरा की गहराई और उसके वैश्विक महत्व को अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *