पौड़ी

द्वारीखाल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। विकासखण्ड द्वारीखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, द्वारीखाल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।

बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन एवं करियर प्लानिंग पर विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक लक्ष्मी रावत ने अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवाओं से संबंधित करियर विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए एलएलबी सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में करियर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और सतत परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर शिक्षक राजेश भारद्वाज, शिवरतन नेगी, सीमा एवं विनोद भारद्वाज, डॉ. ऋषि रावत (चिकित्साधिकारी), राकेश रावत (डाक सहायक), State Bank of India के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, पीटीए अध्यक्ष राजमोहन नेगी, सुपरवाईजर गीता देवी, कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह, एनएनएम जितेन्द्र रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *