पौड़ी

पुल्यासू न्याय पंचायत में उक्रांद का विस्तार, युवा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की मुहिम तेज कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में पहाड़वाद की विचारधारा और उक्रांद के प्रति जनसमर्थन में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इसी क्रम में द्वारीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत पुल्यासू में युवा इकाई का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष (युवा उक्रांद) पद पर चंद्रमोहन को मनोनीत किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गणेश तड़ियाल को सौंपी गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष युवा उक्रांद द्वारीखाल रवींद्र रावत, युवा अध्यक्ष यमकेश्वर राहुल रावत, पुल्यासू न्याय पंचायत अध्यक्ष अनूप नेगी, प्रह्लाद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने नव-मनोनित पदाधिकारियों से संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक सशक्त बनाने और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *