पौड़ी

“बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत एकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव

पौड़ी। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना एकेश्वर के आंगनबाड़ी केंद्र नौगांव में दो नन्हीं बालिकाओं का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने नवजात बालिकाओं के परिजनों को बधाई देते हुए उन्हें उपहार स्वरूप बेबी कंबल और बेबी सूट वितरित किए। उन्होंने समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय सुपरवाइजर रक्षा शर्मा ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि ग्रामीण स्तर पर पात्र परिवार इनका लाभ उठा सकें। साथ ही, सुपरवाइजर शारदा रानी ने शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा करते हुए माताओं को बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण और स्तनपान की अनिवार्यता के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना है।

*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *