पौड़ी

एनएच-534 पर रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, 2 से 5 फरवरी तक लागू रहेगी व्यवस्था

सतपुली/पौड़ी गढ़वाल।राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 फरवरी से 05 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 09 बजे से प्रातः 06 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दिन के समय यातायात को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई है। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन निर्बाध रहेगा।

उपजिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अस्थायी असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह व्यवस्था भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की गई है।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *