पौड़ी

इंस्पायर अवार्ड योजना 2026: जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 5–6 फरवरी को पौड़ी में

पौड़ी। इंस्पायर अवार्ड योजना (मानक 2026) के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 5 व 6 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, पौड़ी नगर में किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी द्वारा 31 जनवरी 2026 को पत्रांक संख्या 9170–77 के माध्यम से आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने का संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं विज्ञान अध्यापकों का होगा।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा सत्र 2024–25 के कुल 194 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, साथ ही शिक्षा सत्र 2023–24 में अनुपस्थित रहे प्रतिभागियों को भी अवसर प्रदान किया गया है।

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी 2026 को पाबौ, एकेश्वर, पोखड़ा, पौड़ी, खिर्सू, कोट, कल्जीखाल एवं जयहरीखाल विकासखंडों के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं 6 फरवरी 2026 को बीरोंखाल, दुगड्डा, थलीसैंण, यमकेश्वर, द्वारीखाल, रिखणीखाल एवं नैनीडांडा विकासखंडों के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि दिव्यांग (विकलांग) छात्र-छात्राओं के साथ महिला शिक्षिका अथवा अभिभावक की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड महेंद्र सिंह रौथाण से मोबाइल नंबर 9557172401 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *