राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई गई
ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में दिनांक 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे, प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
