पौड़ी

विकासखंड पोखड़ा में किसान दिवस आयोजित, किसानों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पोखड़ा/पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पोखड़ा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों एवं स्थानीय लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं और उनके हितों के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

किसान दिवस के दौरान कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, पशुपालन, बागवानी तथा स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने ऐसे आयोजनों को उपयोगी एवं लाभकारी बताया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं, खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह, कृषि अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *