पौड़ी में UKGAMS पोर्टल पर पॉलिगन निर्माण को लेकर अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
पौड़ी। जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में UKGAMS पोर्टल पर पॉलिगन क्रिएट किए जाने को लेकर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पोर्टल के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करते हुए विभागीय कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाना रहा।

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट, स्वान प्रभारी राजेश कोहली एवं जीआईसी सेल अधिकारी किरण लमगढ़िया द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐप आधारित कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा ने UGAMS ऐप के सुचारु एवं सरल उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया। वहीं जीआईसी सेल अधिकारी किरण लमगढ़िया ने ऐप के माध्यम से पॉलिगन निर्माण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने ऐप आधारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के उपाय बताते हुए विभागीय समन्वय पर जोर दिया। वहीं स्वान प्रभारी राजेश कोहली ने एनआईसी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि UKGAMS पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा शासन की योजनाओं के बेहतर मॉनिटरिंग में सहायता मिलेगी।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
