पौड़ी

शीला–काण्डई मोटर मार्ग पर 24 मीटर लंबे स्टील ट्रस सेतु को मिली स्वीकृति

158.17 लाख की लागत से बनेगा पुल, आवागमन होगा सुगम

पौड़ी। विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत शीला–काण्डई मोटर मार्ग पर 24 मीटर लंबे स्टील ट्रस सेतु के निर्माण को राज्य योजना के तहत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सेतु 158.17 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

पुल के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *