उत्तराखंडऋषिकेश

VIP मामले में पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत का तीखा हमला, कहा— “देवभूमि में दुष्कर्मियों को संरक्षण दे रही भाजपा”

ऋषिकेश। नरेंद्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने बहुचर्चित वीआईपी (वनन्तरा रिजॉर्ट) मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “दुष्कर्म कुमार” की संज्ञा दी और कहा कि ऐसे व्यक्ति को देवभूमि उत्तराखंड का प्रभारी बनाना अत्यंत शर्मनाक है, जहाँ बद्रीनाथ सहित चारधाम स्थित हैं।

ओम गोपाल रावत ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब वीआईपी “गट्टू” का नाम सामने आ ही गया है और उसका पूरा काला चिट्ठा खुल चुका है। उन्होंने दावा किया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वही वीआईपी वनन्तरा रिजॉर्ट में आने वाला था, जिसके लिए पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी पर एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव बनाया जा रहा था। जब अंकिता ने इसका विरोध किया, तो उसकी हत्या कर दी गई।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह देवों की भूमि है और यहां इस तरह के अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुरेश राठौर और उर्मिला राठौर के पति-पत्नी विवाद और उससे जुड़ी वायरल कॉल रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बारीक जानकारियां किसी खास व्यक्ति के पास ही हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुरेश राठौर भाजपा से जुड़ा व्यक्ति रह चुका है, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ओम गोपाल रावत ने आरोप लगाया कि आज भाजपा अपनी पूरी पार्टी को बलात्कारियों को बचाने का “टास्क” दे चुकी है और नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं में जरा भी शर्म है, तो बयानबाजी करने के बजाय इस मामले में सीबीआई जांच कराई जाए और कथित वीआईपी “गट्टू” का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *