द्वारीखालपौड़ी

प्रीमियर लीग (BPL) 2026 का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज, खेल प्रेमियों में उत्साह

द्वारीखाल। क्षेत्रीय खेल महाकुंभ बमोली प्रीमियर लीग (BPL) 2026 का बहुप्रतीक्षित थीम सॉन्ग आज आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। यह गीत गोलू गढ़वाली यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे खेल प्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस गीत के गीतकार, स्वर एवं संगीत प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश टम्टा हैं, जिन्होंने अपने सशक्त सुरों और जोशीले शब्दों से खेल भावना को जीवंत कर दिया है।

गीत का निर्माण ओम युगम फाउंडेशन द्वारा किया गया है, जबकि विशेष सहयोग टाइगर क्लब बमोली का रहा है।

गीत का निर्देशन राकेश चौहान एवं एडिटिंग आदित्य चौहान द्वारा की गई है।

थीम सॉन्ग में बमोली प्रीमियर लीग की खेल भावना, युवाओं का जोश, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। गीत रिलीज होने के साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे बमोली प्रीमियर लीग 2026 के इस थीम सॉन्ग को अपना प्यार और आशीर्वाद दें, ताकि यह आयोजन और भी भव्य व प्रेरणादायी बन सके।

उल्लेखनीय है कि बमोली प्रीमियर लीग क्षेत्रीय युवाओं को खेल मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *