रिखणीखाल के पैनो बढखेत में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
पौड़ी। बाल विकास परियोजना रिखणीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बढ़खेत पैनो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ डॉ. महबूब खान ने बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार स्वरूप शील्ड, सामान्य अध्ययन पुस्तिका एवं डिक्शनरी वितरित की गईं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में कोमल, प्रियंका एवं आराधना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 वर्ग में कंचन, कशिश एवं मनीषा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 11 से 12 वर्ग में साक्षी, वंदना एवं संजीता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 10 वर्ग में प्रिया, कंचन एवं मनीषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 11 से 12 वर्ग में अंकिता, कुमकुम एवं सुष्मिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 10 वर्ग में प्रियांशी एवं रिषिका ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11 से 12 वर्ग में साक्षी एवं सुष्मिता क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी किरण नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चौहान, सहायक विकास अधिकारी सुनील कोटनाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
