लैंसडाउन में 5 अक्टूबर को शहीद सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि
लैंसडाउन। गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर ग्राउंड लैंसडाउन में 5 अक्टूबर 2025 को शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

समारोह में शहीदों की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समारोह को सफल बनाएं और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।
