सतपुली

सतपुली की ‘होली होलियार टीम’ 2 अक्टूबर को आयोजित करेगी नयारघाटी हॉफ मैराथन

सतपुली। क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होली होलियार टीम सतपुली एक बार फिर बड़ी पहल करने जा रही है। टीम आगामी 2 अक्टूबर 2025 को जिला स्तरीय नयारघाटी हॉफ मैराथन का आयोजन करेगी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2025 तय की गई है।

होली होलियार टीम सतपुली पिछले 12 वर्षों से लगातार क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करती आ रही है। टीम हर वर्ष होली खेल महोत्सव, होली मिलन समारोह, प्रत्येक मंगवार प्रसाद वितरण और नयारघाटी सद्भावना हॉफ मैराथन जैसे आयोजनों के जरिए समाजसेवा और भाईचारे का संदेश देती रही है। अब यह टीम खेलों की दिशा में युवाओं को प्रेरित करने के लिए हॉफ मैराथन का आयोजन कर रही है।

टीम का नेतृत्व अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत कर रहे हैं। उनके साथ गंगा सिंह बिष्ट, कै० रणधीर सिंह, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, जयदीप नेगी, धीरेन्द्र नेगी, चंद्र मोहन रावत, सुरजन रौतेला, डबल सिंह मियां, प्रीतम नेगी, संदीप डोबरियाल, सुनील डंडरियाल, विकेश सिंह, देवेंद्र (मुरली), रजनीश रज्जू, संतोष गढ़वाली, मुकेश चंद, सुरेन्द्र कुमार और विपुल (Ronny) जैसे युवा साथी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजन का उद्देश्य

टीम का कहना है कि इस मैराथन का उद्देश्य न केवल युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है, बल्कि नयारघाटी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। साथ ही, इस पहल से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *