यमकेश्वर

यमकेश्वर में आज से मूल-निवास भू-कानून व रोजगार के लिए सत्याग्रह की शुरुआत

यमकेश्वर। आज सुबह 10 बजे दिउली में उत्तराखण्ड नवनिर्माण युवा सेना, यमकेश्वर के मूलनिवासी युवाओं द्वारा मूल-निवास भू-कानून व रोजगार के बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर सत्याग्रह और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

युवा सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन सरकार और जनप्रतिनिधियों को जगाने का बिगुल है। जैसे-जैसे क्षेत्रीय युवा इस आंदोलन से जुड़ेंगे, वैसे-वैसे यमकेश्वर क्षेत्र के विभिन्न मंचों पर क्रमवार सत्याग्रह आयोजित किए जाएंगे।

निवेदक वी०पी० भट्ट ‘सलाणी’ ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिउली पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “हमारे मूल अधिकारों को छीनने वाली सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे। जागो युवाशक्ति, जागो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *