उत्तराखंडसतपुली

सतपुली क्षेत्र में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सतपुली। ग्राम पंचायत कुल्हाड़ के पूर्व प्रधान एवं वन पंचायत सरपंच देवकिशोर सिंह नेगी उर्फ मद्रासी भाई की अगुवाई में समस्त ग्रामवासियों ने सतपुली एवं आस-पास के क्षेत्रों में गुलदार के बढ़ते आतंक से मुक्ति दिलाने हेतु राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामवासियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि बीते दिनों से कुल्हाड़ एवं सतपुली मल्ली में गुलदार का आतंक गहराता जा रहा है।

19 एवं 20 अगस्त को गुलदार ने एक गाय एवं दो पालतू पशुओं को निवाला बनाया।

22 अगस्त को एक गाय को मार डाला।

इसी दिन एनएच पर कार्य कर रहे नेपाली मूल के मजदूर के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली।

23 अगस्त की रात को इसी स्थान पर एक अन्य बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

इसके अलावा गुलदार ने कुल्हाड़ गांव में शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति पर भी हमला किया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गुलदार/बाघ को नरभक्षी घोषित कर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान/वन पंचायत सरपंच देवकिशोर सिंह नेगी, यशपाल सिंह, अनूप सिंह, हरीश, राखी देवी, राजेश्वरी देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *