पौड़ी

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को लेकर पशुपालकों को किया जागरूक

ग्राम कोटरी में जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 30 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 24 पशुपालक लाभान्वित

पौड़ी। विकासखंड रिखणीखाल के राजकीय पशु चिकित्सालय कोटड़ीसैंण के क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटरी में सोमवार को लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालकों को रोग के लक्षण, संक्रमण से बचाव, रोकथाम के उपायों तथा पशुओं की देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।

पशुपालकों को पशुओं में रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने, साफ-सफाई बनाए रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही पशु चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान 30 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। इससे 24 पशुपालक लाभान्वित हुए। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं के स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *