पौड़ी

प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने पौड़ी में जिलाधिकारी व CDO से की शिष्टाचार भें

पौड़ी। रघुनंदन सिंह तोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, नैनीताल से प्रशिक्षण ले रहे पांच प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने सोमवार को विकास भवन पौड़ी पहुंचकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों—अंजली चंद, प्रभाकर सिंह परमार, आस्था अग्रवाल, प्रद्युम्न चौहान और अजय डबास—से परिचय लिया और उनकी भावी प्रशासनिक भूमिकाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को सफल और जनोन्मुखी सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में चल रही प्रशासनिक गतिविधियों व विकास कार्यों की जानकारी ली और सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *