मस्टखाल-बाड़ियूं मोटर मार्ग में 1600 मीटर चट्टान कटान का कार्य अधर में, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा लाभ
द्वारीखाल/पौड़ी। मस्टखाल-बाड़ियूं मोटर मार्ग पर मेवाड़ गांव के समीप चट्टान कटान का कार्य एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को इस सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम पंचायत बंदीला के प्रधान एडवोकेट चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2025 से मेवाड़ गांव के पास लगभग 1600 मीटर चट्टान कटान का कार्य शुरू किया गया था। हालांकि, एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद यह निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
एडवोकेट चंद्रमोहन बताया कि , चट्टान के दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल थोड़े से हिस्से की चट्टान न काटे जाने के कारण पूरे मोटर मार्ग पर आवागमन ठप है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपरोक्त समस्या को लेकर ग्राम प्रधान बंदीला एडवोकेट चंद्रमोहन ने यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी दी। विधायक रेनू बिष्ट ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दूसरे ठेकेदार के माध्यम से बरसात का मौसम समाप्त होते ही चट्टान कटान का कार्य पुनः शुरू करा दिया जाएगा, ताकि मार्ग को शीघ्र चालू किया जा सके।
