पौड़ी

मोलाखाल-बागो-सिलोगी मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज: ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने यमकेश्वर विधायक को सौंपा ज्ञापन

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड द्वारीखाल में ‘मोलाखाल-बागो-सिलोगी’ मोटर मार्ग के नवनिर्माण और वित्तीय स्वीकृति को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों व ग्राम पंचायत वरग्वाड़ी के प्रधान विकासचन्द्र ने यमकेश्वर विधायक को ज्ञापन प्रेषित किया है।

नाम परिवर्तन के बाद नवनिर्माण की मांग

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लोक निर्माण अनुभाग-2, उत्तराखंड शासन के पत्र (दिनांक 27.08.2026) के क्रम में पूर्व स्वीकृत मोटर मार्ग “घट्टूघाट-चैलूसैण-गूमखाल मोटर मार्ग के स्थान सिलोगी से बोगा-मोलाखाल” का नाम परिवर्तित कर “मोलाखाल-बागो-सिलोगी” किया गया है। पूर्व में 5.00 किमी मोटर मार्ग का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका था। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि नाम परिवर्तन के बाद अब लोक निर्माण विभाग (लैंसडौन) को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क का नवनिर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए।

वित्तीय स्वीकृति और जल्द धरातल पर कार्य शुरू करने की अपील

लगभग 7½ किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग की लंबे समय से मांग की जा रही है। ग्राम प्रधान विकासचन्द्र व ग्रामीणों ने विधायक से अनुरोध किया है कि इस 7½ किमी लंबे मार्ग के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाई जाए और संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं ताकि निर्माण कार्य जल्द धरातल पर प्रारंभ हो सके।

दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

सड़क सुविधा के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मोटर मार्ग के निर्मित होने से:

उत्तिण्डा, भट्टी खोडा, भैंसड़ाखल, बंदिला, भरग्वाड़ी, बागो, वरग्वाड़ी, नैरूल, मजंफ, और ऊमन्न आदि दर्जनों गांव सिलोगी से जुड़ जाएंगे।

विद्यार्थियों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को विशेष लाभ पहुंचेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत वरग्वाड़ी के प्रधान विकासचन्द्र, पूर्व ग्राम प्रधान (उत्तिण्डा) श्रीमती सीमा देवी, रोशन सिंह रावत, अमित कोठारी, महेंद्र सेमवाल, चक्रधर बलूनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *