ऋषिकेश

मुनिकीरेती में राजभाषा हिंदी दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित; सुमन गौड़ ‘आवाज़ रत्न’ से सम्मानित

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। राजभाषा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘आवाज़ साहित्यिक संस्था’ और ‘गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस में भव्य कवि सम्मेलन एवं ‘शिक्षाविद् साहित्यकार स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी स्मृति आवाज़ रत्न सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और दर्शनी भंडारी व मीना मद्गवान द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंडी मांगल गीतों के साथ हुआ। मंच का कुशल संचालन आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल ने किया।

वरिष्ठ हस्तियों की उपस्थिति और अभिनंदन

समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान ने की। कार्यक्रम में पावन अतिथि महंत मनोज प्रपन्नाचार्य जी और मुख्य अतिथि योगेश राणा उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी, सचिव महेश चिटकारिया, प्रबोध उनियाल, सत्येंद्र चौहान, मनोज मलासी और धनीराम बिंजोला ने अतिथियों को माल्यार्पण व उत्तरीय भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह में नवोदित रचनाकारों और स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी के परिजनों का भी विशेष अभिनंदन किया गया।

लोक संस्कृति संवाहिका सुमन गौड़ को सम्मान

आयोजन के दौरान लोक संस्कृति संवाहिका सुमन गौड़ को प्रतिष्ठित ‘शिक्षाविद् साहित्यकार स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी स्मृति आवाज़ रत्न सम्मान’ से नवाजा गया।

कवि सम्मेलन में बही काव्य धारा

कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी समसामयिक और उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति से समां बांधा। कवियों की प्रखर रचनाओं पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, गजेंद्र सिंह कंडियाल, बीना जोशी और अरुणा वशिष्ट मौजूद रहे। स्थल संयोजन का कार्य कृष्ण देव व्यास और प्रवीण व्यास ने संभाला।

इस अवसर पर दिनेश डबराल, सुरेश कुड़ियाल, हरि स्वरूप उनियाल, महंत रवि शास्त्री, संजय बडोला, सुदीप पंचभैया, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, भगत राम बिजलवान, जयकृत रावत, जनार्दन प्रसाद कैरवान, नीमा पंवार, विशेश्वरी उनियाल, और सुनीता नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *