नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल में तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत
कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता और समर्पण से कार्य करने का आह्वान
नरेंद्रनगर/टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को तपोवन स्थित नारायण पैलेस में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर ने की।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में रावत ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन संगठन और विचारधारा सदैव सर्वोपरि रहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बिना पद की चिंता किए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रियता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर अभिषेक शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश शर्मा, मंडल प्रभारी अर्जुन सिंह दवाण, जिला युवा मोर्चा आईटी संयोजक नरेश कुलियाल, मंडल मंत्री भजराम भट्ट, संदीप पंवार, विक्रम यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, सभासद सुरेश उनियाल, मंडल महामंत्री हरि सिंह रावत व किशन सिंह रावत, भीम सिंह चौहान, अशोक कंडवाल, जगदीश कंडारी, राजेश शर्मा, रवि भंडारी, सांसद प्रतिनिधि मकान सिंह भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश बहुगुणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोबन सिंह भंडारी, कुंदन नेगी, शकुंतला असवाल, मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, सुंदरी जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता भट्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मंजू भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन भंडारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ राणा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह रावत एवं भीम सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग के लिए नारायण पैलेस के संचालक नरेंद्र सिंह भंडारी (नंदू भंडारी) का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभागार उपलब्ध कराने के साथ भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में भी सहयोग किया।
तीरथ सिंह रावत के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
