दुगड्डा में 42 लाभार्थियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयां वितरित
पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड दुगड्डा में एससीपी बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 42 लाभार्थियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयां वितरित की गईं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि बैकयार्ड कुक्कुट पालन से लाभार्थियों को अतिरिक्त आय अर्जित करने के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। कुक्कुट इकाइयों का वितरण विभिन्न ग्राम प्रधानों को किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश शर्मा, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी हेमंत बड़थ्वाल, पशुधन प्रसार अधिकारी स्मिता भंडारी और पशुधन सहायक नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

