तहसील चाकीसैंण में कल लगेगा तहसील दिवस, डीएम लेंगी जनसमस्याओं का संज्ञान
पौड़ी। तहसील चाकीसैंण में मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

तहसील दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, मजरामहादेव में सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।
प्रशासन ने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।
