पौड़ी

चुठाणी-बूंखाल मार्ग दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

पौड़ी। चुठाणी-बूंखाल मोटर मार्ग पर छह अगस्त को हुई वाहन दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना में मोटर कैब चालक की मृत्यु हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, छह अगस्त 2026 को प्रातः करीब 4:30 बजे तहसील चाकीसैंण क्षेत्र के चुठाणी-बूंखाल मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके12टीए-1062 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में वाहन चालक विनोद गोदियाल पुत्र आनन्दमणी, निवासी ग्राम कोठी, पट्टी कण्डारस्यूं-02, तहसील चाकीसैंण की मृत्यु हो गई थी।

दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया ने उपजिलाधिकारी पौड़ी/चाकीसैंण को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी को 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दुर्घटना से संबंधित किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी अथवा साक्ष्य हो तो वह विज्ञप्ति प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्यदिवस में जांच अधिकारी के कार्यालय में अपना लिखित अथवा मौखिक बयान प्रस्तुत कर सकता है।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *