पौड़ीयमकेश्वर

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर 14 जून को प्रदर्शन करेंगे गंगा सलाण रक्षा समिति के सदस्य

सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन

यमकेश्वर। गंगा सलाण रक्षा समिति के बैनर तले क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 14 जून को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय लक्ष्मणझूला में प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी।

समिति के महामंत्री सत्यपाल सिंह राणा ने बताया कि पूर्व में यह प्रदर्शन 15 जून को प्रस्तावित था, लेकिन उसी दिन क्षेत्र पंचायत की बैठक निर्धारित होने के कारण कार्यक्रम की तिथि बदलकर 14 जून कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में डॉ. शक्तिशैल कपरवाण सहित उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *