ऋषिकेश

मुनिकीरेती में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात जननेता हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर मुनिकीरेती में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें उत्तराखंड के विकास की मजबूत आधारशिला रखने वाला दूरदर्शी नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुनिकीरेती प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वामीनारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष बड़थ्वाल, विशिष्ट अतिथि गिरीश डोभाल, संजय शास्त्री, रमा बल्लभ भट्ट, सूर्यचंद सिंह चौहान एवं चंद्रवीर पोखरियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि स्व. बहुगुणा का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा और उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। संजय शास्त्री ने उनकी राजनीतिक सूझबूझ और निर्भीकता को प्रेरणादायक बताया। वहीं कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि बहुगुणा जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

इस अवसर पर स्वामीनारायण आश्रम के सुनील भगत, पूर्व दायित्वधारी रमेश उनियाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष सूर्यचंद सिंह चौहान, भगवती प्रसाद भट्ट, विनोद ध्यानी, संदीप शास्त्री, सुदीप पंचभैया, रीना उनियाल एवं इंद्र आर्य सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन रमा बल्लभ भट्ट एवं रामकृष्ण पोखरियाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर चंद्रवीर पोखरियाल, शैलेष सेमवाल, सुरेंद्र भंडारी, मीना मदवाण, लीला रमोला, पूजा चंद्रा, सभासद लक्ष्मण सिंह भंडारी, सचिन रस्तोगी, मनोज मलासी, शूरवीर सिंह चौहान, घनश्याम नौटियाल, प्रेस क्लब महामंत्री संजय बडोला, भारत भूषण कुकरेती, धनीराम बिंजोला, नवीन चंद्रा, आशीष लखेड़ा, गिरीश भट्ट, आशीष कुकरेती, सीमा बिजल्वाण, दीपा भट्ट, सुनीता नेगी, मधु रावत, प्रदीप बडोला, विशाल मणि पैन्यूली, देवेश उनियाल, स्वाति, अर्चित पांडे, राकेश सेंगर, उर्मिला ममगाईं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *