26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर सभा, 28 को विधानसभा घेराव का ऐलान
देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई को तेज करने पर चर्चा की गई। बैठक में मंच की कमला पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों की बात करती है, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

मंच ने मामले में शामिल वीआईपी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में 26 अप्रैल को Jantar Mantar, नई दिल्ली में सभा आयोजित करने तथा 28 अप्रैल को देहरादून में विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया गया।
बैठक में ब्रिगेडियर (से.नि.) सर्वेश डंगवाल, निर्मला बिष्ट, पद्मा गुप्ता, मंजू बलोदी, सूरज और कनिष्क सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मंच ने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
