पौड़ी

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 6 गैस गोदाम और 1 डीजल डीलर का औचक निरीक्षण

पौड़ी गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत 06 गैस गोदामों और 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर का निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम, जबकि दुगड्डा, पौड़ी, उफरैंखाल-रिखणीखाल क्षेत्रों में 01-01 गैस गोदाम तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 01 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *