पौड़ी

द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में खुला आधुनिक पशु सेवा केंद्र

पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में क्षेत्रीय पशुपालकों को बड़ी सौगात मिली है। ₹60 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट द्वारा विधिवत किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ऐसे केंद्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर उपचार, टीकाकरण एवं अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का निर्माण जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की विशेष पहल पर जिला योजना के अंतर्गत किया गया है, जो जनहित के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा के अनुसार, इस पशु सेवा केंद्र के शुरू होने से आसपास के दर्जनों गांवों के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही पशुपालकों की आय बढ़ने की भी संभावना है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम पुरोहित, पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *