पौड़ी

खिर्सू में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव, नवजात बालिकाओं का किया सम्मान

‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना के तहत वितरित हुई नाम पट्टिकाएं, बालिका सशक्तिकरण का दिया संदेश

पौड़ी। जनपद पौड़ी के खिर्सू स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम सभा ग्वाड़ की ग्राम प्रधान मंजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने तीन नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया तथा चार बालिकाओं को ‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत नाम पट्टिकाएं वितरित कीं।

इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना रीना बिंदोला, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी, रीता रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना, सुमंगला, नीलम, लक्ष्मी देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिकाएं बिमला, विनीता और सुनीता उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त श्यामा देवी, सर्वेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

(सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *