पौड़ी

पौड़ी: जिला उद्योग केन्द्र की दो दिवसीय उद्यमिता कार्यशाला शुरू, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

पौड़ी। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना और उन्हें उद्योग स्थापना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा की गई। उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को उद्यमिता के महत्व और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट स्थापना, भूमि संबंधी प्रक्रियाएं, मैप अप्रूवल, वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। बैंक एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उद्योग स्थापना से जुड़ी योजनाओं और प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से अपने सवालों के समाधान भी प्राप्त किए।

कार्यशाला में प्रबंधक आर.पी. आर्य, उपासना सिंह, विवेक चौहान (सचिव, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ), सुनील गुप्ता (अध्यक्ष, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ), सुनील कुमार (वित्तीय विशेषज्ञ), भगत सिंह नेगी (जेई, सीडा), रोहित रौतेला (जेई, सिडकुल), कमल थापा (चेयरमैन, सिद्धबाबा कृषक उत्पादन संगठन) एवं विवेक जदली (डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ) सहित अनेक उद्यमी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *