पौड़ी

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 30 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

पौड़ी गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और मजबूत कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के तहत शनिवार को जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 30 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें 12 गैस गोदाम और 18 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। कोटद्वार में दो गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया, जबकि दुगड्डा, कोट-खोलाचौरी, पाबौ और सतपुली में एक-एक गोदाम की जांच की गई। नौगांवखाल में एक गैस गोदाम के साथ 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हुआ, वहीं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके अलावा चेलूसैंण, लैंसडाउन, थलीसैंण और धुमाकोट-नैनीडांडा में भी गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली और निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहन जांच की। यह भी सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर और निर्धारित मात्रा में गैस उपलब्ध हो रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📢 सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *