पौड़ी

बस दुर्घटना में चार घायल, डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

पौड़ी। जनपद में हुई बस दुर्घटना के मामले में जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को शाम लगभग 5:20 बजे कोटद्वार से तोल्यूंडांडा जा रही जीएमओयू लिमिटेड की बस (संख्या UK12PB-0179) पट्टी पैठाणी-03, तहसील रिखणीखाल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 15 यात्री सवार थे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उपजिला मजिस्ट्रेट लैंसडाउन को मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह तहसील लैंसडाउन कार्यालय में अवश्य उपलब्ध कराएं।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *