पौड़ी

कस्याली में बहुउद्देश्यीय शिविर: 45 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

यमकेश्वर/पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बड़यूण के अंतर्गत पंचायत भवन कस्याली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार वैभव जोशी ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो रहा है।

शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा 288 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत नेगी व अनिल नेगी, जेई जल संस्थान शूरवीर चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल, वन दरोगा दाताराम सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *