पौड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल भ्रमण पर, बजट पूर्व संवाद में करेंगे प्रतिभाग

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे रांसी मैदान हेलीपैड, पौड़ी पहुंचेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) पहुंचेंगे, जहां वे प्रातः 11:00 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बजट को लेकर सुझाव एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन किया जा सके।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *