डिग्री कॉलेज बिथ्याणी में 16 फरवरी को निःशुल्क जनरल मेडिकल कैंप
*हंस फाउंडेशन की पहल*
यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल। डिग्री कॉलेज बिथ्याणी में 16 फरवरी 2026 को निःशुल्क जनरल मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर Hans Foundation सतपुली, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

छात्र संघ अध्यक्ष डिग्री कॉलेज बिथ्याणी आयुष बडोला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आंख, कान, नाक, गला तथा पेट सहित विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। सभी प्रकार की जांच एवं परामर्श सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: डिग्री कॉलेज बिथ्याणी
समय: प्रातः 10:00 बजे से
आयोजकों ने यह भी अनुरोध किया है कि शिविर में आने वाले लोग अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड अवश्य लेकर आएं, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुगम हो सके।
इस स्वास्थ्य शिविर से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
