पौड़ी

जन-जन की सरकार अभियान के तहत द्वारीखाल के किनसुर में बहुउद्देश्यीय शिविर, 60 शिकायतें दर्ज, 110 लाभार्थियों को मिला लाभ

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत किनसुर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 110 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 520 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग कर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर की अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण लैंसडाउन प्रशांत हिंदवाण ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शेष मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सीधे योजनाओं से जोड़ना है।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, राजस्व सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य सेवाएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा व विक्रम बिष्ट, सहायक अभियंता लोनिवि सुदेश बिंजोला, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. अरिहंत सेनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *