उत्तराखंड

ATS के विरोध में द्वाराहाट के टैक्सी मालिक आमरण अनशन पर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

द्वाराहाट। द्वाराहाट क्षेत्र के समस्त टैक्सी मालिकों ने एटीएस (ATS) व्यवस्था के विरोध में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। टैक्सी मालिकों ने उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को पत्र सौंपकर अपने आंदोलन की जानकारी दी।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में केवल दो स्थानों हल्द्वानी और देहरादून में ही एटीएस सेंटर खोले गए हैं। इसके कारण प्रदेश के अन्य जिलों के वाहन स्वामियों को एटीएस सर्विस के लिए इन दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे समय, श्रम और धन का अपव्यय हो रहा है।

टैक्सी मालिकों ने बताया कि इस समस्या के विरोध में पिछले 14 दिनों से क्रमिक अनशन एवं धरना जारी था। मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण सोमवार से वाहन स्वामी गोविंद सिंह अधिकारी द्वारा त्रिमूर्ति चौक, द्वाराहाट में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।

पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि प्रत्येक जिले अथवा संबंधित आरटीओ कार्यालय के समीप सरकारी एटीएस सेंटर खोला जाए और किसी भी निजी सेंटर को इसकी जिम्मेदारी न सौंपी जाए। साथ ही जब तक सभी जिलों में सरकारी एटीएस सेंटर स्थापित नहीं हो जाते, तब तक पुरानी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू रखा जाए।

इस अवसर पर गोविंद सिंह अधिकारी, भुवन कठायत, लक्की चौधरी, रवि जोशी, अशोक कुमार, मदनलाल, गणेश जोशी,  पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में टैक्सी मालिक एवं चालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *